Search

 
 
 

Sivan News: विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस की रेड

सीवान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सोमवार को रघुनाथपुर विधानसभा से राजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है. DIG निलेश कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई है. यह छापेमारी विधायक आवास व उनके पैतृक आवास पर की गई.
 

Sivan : सीवान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सोमवार को रघुनाथपुर विधानसभा से राजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है. DIG निलेश कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई है. यह छापेमारी विधायक आवास व उनके पैतृक आवास पर की गई. 

 

जानकारी के अनुसार डॉक्टर दंपती ने अपनी जमीन पर कब्जा करने और उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. यह शिकायत 15 अप्रैल को महादेवा थाने में दर्ज कराई गई थी. इसी केस में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद से वह और उनके साथी अंडरग्राउंड हैं.


डीआईजी निलेश कुमार ने बताया कि जमीन कब्जे और रंगदारी से जुड़ा मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई थी, जिसमें कई अहम साक्ष्य मिले हैं. कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने दोनों ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई.

 

उन्होंने बताया कि छापेमारी केदौरान कई अहम सबूत मिले है जिनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. ओसामा शहाब अपने ठिकानों पर नहीं मिले. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

 

छापेमारी के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है. दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भी पुलिस की तैनाती थी, लेकिन विधायक ओसामा शहाब उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे.

 

बता दें कि पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब 2025 में विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही