Search

 
 
 

Bihar News : गोपालगंज में जमीन विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, 3 अरेस्ट

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है. यहां जिगना जगरनाथ तोता राम के टोला गांव में देर रात घर के बाहर सो रहे एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Lagatar Desk : गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है. यहां जिगना जगरनाथ तोता राम के टोला गांव में देर रात घर के बाहर सो रहे एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. 

जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार रोज की तरह अपने घर के बाहर सो रहे थे. इसी दौरान देर रात कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके सिर में गोली मार दी. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा कि संतोष कुमार घायल अवस्था में पड़े हैं. उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. 

 

प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है.  परिजनों ने पड़ोस के ही मदन कुमार यादव, हरिनंद यादव और हरिकेश यादव पर हमले का आरोप लगाया है.

 

उनका कहना है कि संतोष कुमार का इन लोगों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है. आरोप लगाया कि आरोपियों ने पहले भी उसे धमकियां दी थीं. 

 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

 

एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता और मीरगंज थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष्य एकत्र किए. फिलहाल पुलिस घटना की सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.

 

गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही