Search

 
 
 

Latehar News : खाते में फर्जी मोबाइल नंबर जोड़कर अवैध निकासी, पीड़ित ने जांच की मांग की

जिले में बैंक खाते से अवैध निकासी का एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां गारू प्रखंड के हेनार गांव निवासी आदिम जनजाति समुदाय के सुनील बृजिया के इंडियन बैंक खाते में किसी और का मोबाइल नंबर जोड़कर पैसा निकाल लिया गया है.
 
पीड़ित सुनील बृजिया

Latehar :   जिले में बैंक खाते से अवैध निकासी का एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां गारू प्रखंड के हेनार गांव निवासी आदिम जनजाति समुदाय के सुनील बृजिया के इंडियन बैंक खाते में किसी और का मोबाइल नंबर जोड़कर पैसा निकाल लिया गया है. 

 

पीड़ित सुनील बृजिया के अनुसार, पिछले एक साल से उनके खाते से लगातार अवैध निकासी की जा रही है. जबकि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी. आरोप लगाया कि विकेश कुमार उर्फ पिंटू का मोबाइल नंबर उनके बैंक खाते (7927122563) से जोड़ दिया गया.

 

इसके बाद इसी नंबर पर ओटीपी (OTP) प्राप्त कर खाते से पैसे की निकासी की गई.  सुनील का कहना है कि उन्होंने कभी भी बैंक में मोबाइल नंबर बदलने के लिए आवेदन नहीं दिया. इसके बावजूद पासबुक में विकेश कुमार का मोबाइल नंबर अपडेट कर राशि की निकासी की जाती रही. 

 

उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने मामले की शिकायत थाना में करने की कोशिश की, तो आरोपित ने उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया. सुनील बृजिया ने उपायुक्‍त व प्रखंड विकास पदाधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही