Search

 
 
 

Bihar News: 3 माह में होगी विक्रमशिला सेतु पुल की मरम्मत, कार्यपालक अभियंता निलंबित

विक्रमशिला सेतु रविवार देर रात क्षतिग्रस्त होकर गंगा में समा गया. पुल के 133 नंबर पोल के पास पहले धंसाव शुरु हुआ और एहतियातन तुरंत ट्रैफिक को बंद कर दिया गया. हालांकि कुछ ही देर बाद पुल का वह हिस्सा पूरी तरह टूटकर नीचे गिर गया.
 

Bhagalpur : विक्रमशिला सेतु रविवार देर रात क्षतिग्रस्त होकर गंगा में समा गया. पुल के 133 नंबर पोल के पास पहले धंसाव शुरु हुआ और एहतियातन तुरंत ट्रैफिक को बंद कर दिया गया. हालांकि कुछ ही देर बाद पुल का वह हिस्सा पूरी तरह टूटकर नीचे गिर गया.

 

इसके बाद सोमवार को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि विक्रमशिला सेतु को दुरुस्त करने में तीन महीने का समय लगेगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस साल दिसंबर तक विक्रमशिला सेतु के सामानांतर गंगा नदी पर बन रहे पुल पर वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा.

 

पुल निर्माण निगम ने कहा कि जब तक विक्रमशिला की मरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक दक्षिण बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए मुंगेर के श्रीकृष्ण सिंह सेतु और खगड़िया में बने गंगा नदी पर पुल को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करे.

 

इस मामले में पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने स्वीकार किया कि इस पुल पर यातायात का भारी दबाव था. पिछले दिनों पटना से एक टीम को इस पुल की जांच के लिए भेजा गया था और जांच में भी इस पुल की कई खामियां सामने आयी थी. उन्होंने कहा कि इस पुल की मरम्मत में आईआईटी, पटना का भी सहयोग लिया जाएगा. नवगछिया से भागलपुर आने वाली गाड़ियों के लिए वहां जल्द ही स्टीमर सेवा भी शुरू की जा रही है.


मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से संपर्क कर सीमा सड़क संगठन से भी पुल की मरम्मती में मदद मांगी है. रक्षा मंत्री ने उन्हें हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही