Search

 
 
 

Bihar News: अवैध गतिविधि के संदेह में इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कारोबारी के घर छापा

Sheohar: जिले के पुरनहिया प्रखंड स्थित कटैया गावं में गुरूवार को DRI की टीम ने एक कारोबारी के घर छापामारी की
 

Sheohar: जिले के पुरनहिया प्रखंड स्थित कटैया गावं में गुरूवार को DRI की टीम ने एक कारोबारी के घर छापामारी की. कारेबारी की पहचान मुकेश कुमार झा उर्फ मुकेश भोला झा के रूप में हुई है. वह शिवहर जिले का रहने वाला है और इम्पोर्ट-एक्पोर्ट का बड़ा करोबार चलाता है. यह कार्रवाई मुंबई में इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट की आड़ में किसी तरह की अवैध गतिविधि  के संदेह को लेकर की गई थी.  DRI और कस्टम विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की.


 
जानकारी के अनुसार,  कटैया गांव  में गुरूवार की सुबह DRI मुंबई के अधिकारियों और मुजफ्फरपुर की टीम ने  मिलकर कारोबारी  मुकेश के घर पर छापामारी की. इस दौरान  मुकेश के  भाई  अरविंद  कुमार झा से कई  घंटे  तक  लंबी पुछताछ  की गई. अरविंद  कुमार मिथिला क्वालिटी प्राइवेट कंपनी के निदेशकों में से एक है. घर पर मौजूद दस्तावेजों और कागजातों की जांच की गई. अधिकारियों ने अरविंद से कंपनी के कारोबार, लेन-देन और इम्पोर्ट-एक्पोर्ट से जूडे कई सावाल पूछे. अधिकारियों का कहना है की आगे के पूछताछ के लिए अरविंद को अपने साथ ले जाया जाएगा.

 

मुंबई से संचालित इम्पोर्ट-एक्पोर्ट कारोबार से जूडे इनपुट मिलने बाद ही  DRI और कस्टम विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की. पुरनहिया थाना अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह ने बताया कि  जांच एजेंसी को तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामाग्री नहीं मिले है. फिलहाल जांच जारी है. एजेंसी की ओर से मामले की कोई जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है. जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट किया जाएगा की इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही