Search

 
 
 

Bihar News : नेपाल से लौटे 106 लोगों के लिए रेलवे ने की व्यवस्था, ट्रेन से पटना से नागपुर भेजे गए

Patna News : नेपाल से लौटे 106 यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की. महाराष्ट्र जाने वाले इन यात्रियों को सड़क मार्ग से पटना रेलवे जंक्शन लाया गया. यहां से उन्हें पटना-पूर्णा एक्सप्रेस ट्रेन से नागपुर भेजा गया.
 
पटना रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री.

Patna News : नेपाल में बाढ़ की त्रासदी के बीच भारत लौटे 106 यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की. नेपाल से लौटने के बाद महाराष्ट्र जाने वाले इन यात्रियों को सड़क मार्ग से पटना रेलवे जंक्शन लाया गया. यहां से उन्हें पटना-पूर्णा एक्सप्रेस ट्रेन से नागपुर के लिए रवाना किया गया.

इसे भी पढ़ें


यात्रियों की सुविधा के लिए पटना जंक्शन पर दानापुर मंडल की वाणिज्य, आरपीएफ व मेडिकल टीम पहले से तैनात थी. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में थर्ड एसी के दो अतिरिक्त कोच लगाए. टिकट उपलब्ध कराने के लिए रात से ही स्पेशल टिकट काउंटर शुरू किया गया. ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो.


ट्रेन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचने पर यात्रियों के लिए नाश्ता, पानी और चाय की व्यवस्था की गई. साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच भी की गई. यात्रियों ने रेलवे की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए आभार जताया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही