Search

 
 
 

Bihar News : नीतीश कुमार से मिले आरसीपी सिंह, JDU में वापसी की अटकलें तेज

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने शनिवार की सुबह 7 सर्कुलर रोड  स्थित पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. आरसीपी सिंह और नीतीश की मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
 

Lagatar Desk :  पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने शनिवार की सुबह 7 सर्कुलर रोड  स्थित पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. आरसीपी सिंह और नीतीश की मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

 

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई. आरसीपी सिंह ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की है. हालांकि दोनों ने किन मुद्दों पर बातचीत की, इसका पता नहीं चल सका है.

 

 सूत्रों का कहना है कि बैठक में बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन और आने वाले समय की रणनीति जैसे विषयों पर चर्चा हुई. इस मुलाकात के बाद यह भी दावा किया जा रहा है कि आरसीपी सिंह का जनता दल (यूनाइटेड) में वापसी का रास्ता साफ हो गया है.

 

दूसरी तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे थे. वे काफी देर तक घर पर बैठे, लेकिन नीतीश कुमार उनसे नहीं मिले. आवास के बाहर खड़े आरसीपी सिंह के समर्थक का कहना है कि एमएलसी संजय गांधी और ललन सराफ ने मुलाकात होने नहीं दिया. 

 

गौरतलब है कि आरसीपी सिंह कभी जेडीयू के सबसे भरोसेमंद नेताओं में शामिल थे और नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेताओं में से एक माने जाते थे. उन्होंने पार्टी संगठन और केंद्र सरकार में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई थीं. लेकिन बाद में पार्टी नेतृत्व से मतभेद होने के बाद उन्होंने जेडीयू छोड़ दी थी.

 

ऐसे में नीतीश कुमार और उनकी मुलाकात ने कई सवाल और चर्चा छेड़ दी है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार में बदलते हालात के बीच यह मुलाकात भविष्य के राजनीतिक समीकरणों का संकेत हो सकती है. वहीं, जेडीयू के कुछ नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी और इसे ज्यादा राजनीतिक नजर से नहीं देखा जाना चाहिए. 

 

दूसरी ओर, विपक्ष इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लगा रहा है. माना जा रहा है कि यदि आने वाले दिनों में कोई बड़ा फैसला सामने आता है, तो बिहार की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही