Search

 
 
 

Patna News :  दानापुर में पूर्व पार्षद के घर पर हमला, फायरिंग और धमकी देने का आरोप

राजधानी पटना के दानापुर इलाके में पूर्व वार्ड पार्षद रेणु देवी के घर पर हमला हुआ है. रेणु देवी का आरोप है कि कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज की. जब उन्होंने विरोध किया तो घर पर पथराव, तोड़फोड़ और फायरिंग की. उनका कहना है कि आरोपी रंगदारी की मांग कर रहे थे और कोर्ट में गवाही नहीं देने का दबाव बना रहे थे.
 

Patna :  राजधानी पटना के दानापुर इलाके में पूर्व वार्ड पार्षद रेणु देवी के घर पर हमला हुआ है. रेणु देवी का आरोप है कि कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज की. जब उन्होंने विरोध किया तो घर पर पथराव, तोड़फोड़ और फायरिंग की. उनका कहना है कि आरोपी रंगदारी की मांग कर रहे थे और कोर्ट में गवाही नहीं देने का दबाव बना रहे थे. 

 

रेणु देवी ने इस मामले में दानापुर थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पप्पू यादव, पंचम यादव, विक्की यादव और अंकित समेत अन्य लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया. उनके मुताबिक, इस पूरी साजिश के पीछे उपेंद्र नाम का व्यक्ति है.

 

पूर्व पार्षद का कहना है कि आरोपियों ने उनके परिवार को जान से मारने और उनकी बेटी के अपहरण की धमकी भी दी है. उन्होंने बताया कि उनके पति एक केस में मुख्य गवाह हैं और उसी गवाही को रुकवाने के लिए यह हमला किया गया.

 

 

रेणु देवी ने यह भी कहा कि परिवार में डर का माहौल है. उनके पति घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं. उनका दावा है कि इससे पहले भी आरोपियों ने रंगदारी की मांग की थी और उनके स्कूल को बंद कराने की कोशिश की थी. डर के कारण परिवार पिछले करीब डेढ़ साल से घर से दूर रह रहा था.

 

घटना के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है. पुलिस ने फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

दानापुर थानाध्यक्ष पी.के. भारद्वाज ने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही