Search

 
 
 

Bihar News: जदयूः संगठन में फेरबदल, श्रवण कुमार यूपी और रामसेवक सिंह झारखंड के प्रभारी बने

Patna News: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने संगठन में फेरबदल हुआ है, जिसमें कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार यूपी प्रभारी बने रहेंगे. जबकि, पूर्व मंत्री श्याम रजक को महाराष्ट्र और मनीष वर्मा को ओडिशा, रामसेवक सिंह को झारखंड और हर्षवर्धन सिंह को गोवा का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, अनिल हेगड़े को उत्तर-पूर्व का सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
 

Patna News: बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने संगठन में फेरबदल हुआ है, जिसमें कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. जदयू के राष्ट्री य अध्य क्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर राष्ट्रीसय महासचिव सह विधान परिषद सदस्यि आफाक अहमद खान ने बताया कि पार्टी संगठन की मजबूती के उद्देश्य से प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों और राष्ट्रीय मीडिया टीम में भी बदलाव किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें:


संगठन में नए बदलाव के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार यूपी प्रभारी बने रहेंगे. जबकि, पूर्व मंत्री श्याम रजक को महाराष्ट्र और मनीष वर्मा को ओडिशा, रामसेवक सिंह को झारखंड और हर्षवर्धन सिंह को गोवा का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, अनिल हेगड़े को उत्तर-पूर्व का सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 


इसके अलावा, अशोक राम को अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी को अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान को महासचिव के साथ मुख्यालय, उत्तर-पूर्व और जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी दी गई है. पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां प्रवीण को महिला विंग की कमान सौंपी गई है.

 

निखिल मंडल, कोमल सिंह और शालिनी मंडल को राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है. इनके माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का पक्ष रखने और संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही