Search

 
 
 

Bihar News: मंत्री संजय टाइगर के पटना आवास से लाखों की चोरी, CCTV फुटेज खंगाल में जुटी पुलिस

Patna News: मंत्री संजय टाइगर का परिवार छठ महापर्व के दौरान बाहर गया हुआ था. इसी का फायदा उठाकर चोर मकान में घुसे और मकान के एक-एक कर चार कमरों के ताले तोड़े और अंदर रखी अलमारियों को खंगाला. पुलिस के मुताबिक, करीब 600 ग्राम सोना, दो किलो चांदी और सात लाख रुपये कैश की चोरी हुई है. इसके अलावा घर से कई कीमती सामान भी चोर अपने साथ ले गए है.
 
मंत्री संजय टाइगर

Patna News: बिहार के मंत्री संजय टाइगर के पटना स्थित निजी आवास से चोरी का मामला सामने आया है. चोरों ने शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एजी कालोनी स्थित मंत्री के मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि चोरों ने मकान से लाखों रुपये के गहने, कैश और कीमती सामान लेकर फरार हो गए.

 

इसे भी पढ़ें:


 
जानकारी के मुताबिक, मंत्री संजय टाइगर का परिवार छठ महापर्व के दौरान बाहर गया हुआ था. इसी का फायदा उठाकर चोर मकान में घुसे और मकान के एक-एक कर चार कमरों के ताले तोड़े और अंदर रखी अलमारियों को खंगाला.

 

मामले की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे आवास का जायजा लिया. पुलिस एफएसएल की टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने में लगी हैं. इसके अलावा पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है. 

 

पुलिस के मुताबिक, करीब 600 ग्राम सोना, दो किलो चांदी और सात लाख रुपये कैश की चोरी हुई है. इसके अलावा घर से कई कीमती सामान भी चोर अपने साथ ले गए है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि, चोरों ने जिस तरीके से चार कमरों के ताले तोड़कर अलमारियों को खंगाला, इससे संकेत मिलता है कि उन्हें घर में रखे सामान की जानकारी थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही