Search

 
 
 

Bihar News: पटना-सोनपुर के बीच गंगा पर बनेगा रोपवे, सीएम सम्राट चौधरी ने की घोषणा

Patna: प्रस्तावित रोपवे के बनने के बाद पटना से सोनपुर जाने वाले लोगों को सड़क और पुल के अलावा एक नया परिवहन विकल्प मिल सकेगा. मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मॉडल पर पूरा किया जाएगा.
 
रोपवे से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Patna: पटना और सोनपुर को जोड़ने के लिए गंगा नदी के ऊपर रोपवे प्रस्ताव की घोषणा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार इन्वेस्टर मीट में की है. उन्होंने कहा कि पटना-सोनपुर रोपवे का निर्माण कार्य अगले पांच महीने में शुरू होगी. पटना के मरीन ड्राइव क्षेत्र को सोनपुर के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर को जोड़ने की योजना है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

प्रस्तावित रोपवे के बनने के बाद पटना से सोनपुर जाने वाले लोगों को सड़क और पुल के अलावा एक नया परिवहन विकल्प मिल सकेगा. मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मॉडल पर पूरा किया जाएगा. राज्य सरकार बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ पर्यटन के विस्तार पर भी जोर दे रही है. इसी के तहत पटना-सोनपुर रोपवे का निर्माण होगा.


बता दें, सीएम सम्राट पहले भी श्रावणी मेला के उद्घाटन के दौरान पटना-सोनपुर रोपवे की चर्चा कर चुके हैं. वहीं, दूसरा रोपवे भागलपुर में सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम को अगुवानी गंगा घाट से जोड़ने की योजना प्रस्तावित है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही