Search

 
 
 

Bihar News: सम्राट सरकार का 9 लाख सरकारी कर्मियों को तोहफा, 2% DA की वृद्धि

बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है. सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को स्वीकृति दी है. सरकार ने यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया है. बैठक में 19 एजेंडों पर मुहर लगी.
 

Patna: बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है. सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को स्वीकृति दी है. सरकार ने यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया है. बैठक में 19 एजेंडों पर मुहर लगी. जिसमें सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का प्रस्ताव भी शामिल था.

 

सरकार के इस निर्णय से करीब 9 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा. डीए बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन दोनों में बढ़ोतरी होगी. 

7वें वेतन आयोग वालों का DA 60%

कैबिनेट के फैसले के बाद 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है. नई दर 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी. वहीं, छठे वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 257 फीसदी से बढ़ाकर 262 फीसदी हो गया है. साथ ही 5वें वेतन आयोग के कर्मचारियों को अब 474 फीसदी की जगह 483 फीसदी डीए मिलेगा.

सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी

सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों के महीने की आय बढ़ जाएगी. डीए बढ़ने का फायदा सीधे वेतन और पेंशन में दिखेगा. राज्य सरकार का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों और पेंशनरों की क्रय शक्ति बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है.

 

1 जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ

बढ़े हुए डीए का लाभ 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा. यानी कर्मचारियों और पेंशनरों को एरियर का भी फायदा मिलेगा. इससे राज्य के लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही