Search

 
 
 

Muzaffarpur News : दो दिन से लापता चचेरी बहनों के शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम

बिहार से एक दिल दहला देने वाली घटना आई है, जहां दो मासूम बच्चियों की हत्या कर दी गई है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर के रामपुरहरी थाना क्षेत्र का है.
 

Muzaffarpur : बिहार से एक दिल दहला देने वाली घटना आई है, जहां दो मासूम बच्चियों की हत्या कर दी गई है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर के रामपुरहरी थाना क्षेत्र का है. दो दिन से लापता मकसूदपुर गांव निवासी राजेश राय की 12 वर्षीय पुत्री मौसमी कुमारी और वीरचंद्र कुमार की 7 वर्षीय पुत्री रूची कुमारी का बुधवार की सुबह शव गांव से बाहर बरामद हुआ है. दोनों बच्चियों के हाथ-पांव और सिर पर चोट के निशान है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां आपस में चचेरी बहन थी. रविवार की शाम दोनों बच्चियां घर के पास खेल रही थी. जब काफी देर हो गई और दोनों बच्चियां नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. गांव में ही किसी के घर पर पूजा थी. परिजनों को लगा बच्चे वहां चले गए होंगे.

 

रात तक बच्चियां नहीं लौटी तो परिजनों ने पूरे गांव में दोनों को ढूंढा. इसके बाद भी दोनों नहीं मिली. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी.

 

बुधवार की सुबह ईंट भट्ठे से कुत्तों के एक जगह भौंकने की आवाज आ रही थी. लोगों को संदेह हुआ जब वह गए तो देखा की बच्चों के शव पड़े है. पुलिस को सूचना दी गई कि गांव के बाहर ईंट भट्ठा के पास दो बच्चों को पड़े हुए है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. 

 

बच्चियों का शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में कोहराम मच गया. मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बच्चों की हत्या से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. बच्चियों के शव देखकर लोगों की आंखे नम हो गई. इस घटना से हर कोई सदमे में है. परिजनों ने बताया कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. 

 

परिजनों व ग्रामीणों ने घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही