Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप को झटका, पार्टी प्रत्याशी वीणा मानवी नामांकन के बाद गिरफ्तार

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव में नामांकन का दौर जारी है. जनसुराज से प्रशांत किशोर ने अपना पर्चा दाखिल किया. वहीं, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की पार्टी राष्ट्रीय जनशक्ति जनता दल को बड़ा झटका लगा है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव में नामांकन का दौर जारी है. जनसुराज से प्रशांत किशोर ने अपना पर्चा दाखिल किया. वहीं, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की पार्टी राष्ट्रीय जनशक्ति जनता दल को बड़ा झटका लगा है. JJD की उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

 

इसे भी पढ़ें:

 


पुलिस के मुताबिक, साल 2009 का धोखाधड़ी (420) का मामला है. कोर्ट के आदेश पर ही उनकी गिरफ्तारी हुई है. हालांकि, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है. उन्होंने इसे षड्यंत्र बताया, कहा- अभी मैं दिल्ली में हूं, जल्द ही बिहार जाऊंगा. बिहार आकर मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा. साथ ही कहा कि कोर्ट में जाएंगे और लड़ेंगे.

 

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रत्याशी वीणा मानवी जी के नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति है. साथ ही कहा गया कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है. जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है.


तेज प्रताप यादव ने कहा कि वीणा मानवी के साथ मैं और मेरी पार्टी पूरी मजबूती से खड़ी है. उन्होंने कहा कि हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे, हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है. हमें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी.

 

उपचुनाव के लिए 13 जुलाई तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी. 30 जुलाई को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी. बता दें, बीजेपी के पास यह सीट 1990 से है. इस सीट पर बीजेपी की ओर से नीरज कुमार सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्हें अभिषेक कुमार बंटी की जगह पर पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही