Bihar News : बिहार के भोजपुर में समाजसेवी को नशीले पदार्थ का विरोध भारी पड़ गया. अपराधियों ने घर में घुसकर मोहम्मद जफी नामक युवक की हत्या कर दी. हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख हाईवे जाम कर हंगामा किया.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, गड़हनी थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय मो. इस्लाम के 45 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जफी शुक्रवार को अपने घर पर थे. तभी कुछ बदमाश घर में घुसे और जफी को गोली मारकर फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया.
जफी की मौत की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश भड़क उठा. बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और शव को सड़क पर रखकर आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने हत्यारो की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.
मोहम्मद जफी नशीले पदार्थों के कारोबार और सेवन के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे थे. वह इलाके में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रहे थे.
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नशे का कारोबार करने वालों ने ही मोहम्मद जफी की हत्या की है. पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तार का आश्वासन दिया है. पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

