Search

 
 
 

Bihar News : कैमूर में घरेलू विवाद में बेटे ने किया पिता पर हमला, इलाज के दौरान मौत

जानकारी के अनुसार, बडघटा टोला में पिता और बेटे के बीच घरेलू विवाद हुआ जो देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया. परिजनों का कहना है कि चूल्हन ने बेटे को घर के गलियारे में बंधी बकरी को हटाने के लिए कहा था, क्योंकि बकरी की वजह से आने-जाने में परेशानी हो रही थी. इसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद शुरू हुआ. जो मारपीट में बदल गई.
 
बिहार की खबरें

Kaimur : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में घरेलू विवाद में बेटे ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, बडघटा टोला में पिता चूल्हन और बेटे सोनू के बीच घरेलू विवाद हुआ जो देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया. परिजनों का कहना है कि चूल्हन ने बेटे को घर के गलियारे में बंधी बकरी को हटाने के लिए कहा था, क्योंकि बकरी की वजह से आने-जाने में परेशानी हो रही थी. इसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद शुरू हुआ. जो मारपीट में बदल गई.

इसे भी पढ़ें

 

मृतक के छोटे पुत्र जितेंद्र कुमार बिंद ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उसके मझले भाई सोनू बिंद ने लाठी-डंडे से पिता पर हमला कर दिया. इस दौरान चूल्हन गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने घायल चूल्हन को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालत में सुधार नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी के हायर सेंटर भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

 

मृतक के छोटे बेटे जितेंद्र कुमार बिंद ने आरोपी भाई की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की अपील की है. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. परिजनों के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही