Search

 
 
 

Bihar News : सीतामढ़ी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो लोगों को रौंदा, मौत

Sitamarhi News : जानकारी के अनुसार, जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के शेखोना गांव निवासी हरि लाल ठाकुर और अशोगी निवासी मंदेश पासवान नंदवारा चौक के पास किसी काम से गए थे. तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और दूर जा गिरे.
 
सिंबोलिक फोटो

Sitamarhi News : बिहार के सीतामढ़ी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. मंगलवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

 

इसे भी पढ़ें...


जानकारी के अनुसार, जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के शेखोना गांव निवासी हरि लाल ठाकुर और अशोगी निवासी मंदेश पासवान नंदवारा चौक के पास किसी काम से गए थे. तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों दूर जा गिरे.

 

हादसे के बाद दोनों बुरी तरह घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई. सबका रो-रोकर बुरा हाल है. एक साथ दो लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है.

 

सड़क हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण और परिजन सीएचसी पहुंचे और हंगामा करने लगे. घटना की सूचना मिलते ही बैरगनिया थाना पुलिस सीएचसी पहुंची. पुलिस आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही