Search

 
 
 

Bihar News: सौतेले बेटे ने मारी मां को गोली, आरोपी फरार

Bihar: छपरा के अचीतपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर सौतेले बेटे ने मां की गोली मार कर हत्या कर दी
 

Bihar: छपरा के अचीतपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर सौतेले बेटे ने मां की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतका की पहचान सोनी देवी के रूप में हुई है. वहीं आरोपी मोनू गिरी घटना के बाद मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस आरोपी मोनू गिरी की तलाश कर रही है.  


जानकारी के अनुसार,  घटना बीते रात की बताई जा रही है. जब सोनी देवी अपने घर पर बैठी थी. इस दौरान उनका सौतेला बेटा वहां पहुंचा और सोनी पर गोली चला दी. सोनी को दो गोलियां लगी थी. एक गोली सिर में और दूसरी पेट में. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. 


आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही ईश्ववापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घटनास्थल की जांच कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही वहा मौजूद लोगों से पुछताछ कर रही है.


पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि प्राथमिकी जांच में हत्या का करण जमीन विवीद से जुड़ा होने का बताया जा रहा है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है.

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही