Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chatra News : अपराधियों ने घर के बाहर खड़े वाहन में लगाई आग

मरगड्डा पंचायत के गेन्दरा गांव निवासी सफेन्द्र गंझु ने अपनी बोलेरो घर के बाहर खड़ी की थी. देर रात कुछ लोग बाइक से वहां पहुंचे और वाहन में आग लगा दी. इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.
Advertisement
Advertisement

Chatra : चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक बोलेरो वाहन को आग के हवाले कर दिया. वाहन जलकर नष्ट हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. पीड़ित परिवार सदमे में है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, मरगड्डा पंचायत के गेन्दरा गांव निवासी सफेन्द्र गंझु ने अपनी बोलेरो घर के बाहर खड़ी की थी. देर रात कुछ लोग बाइक से वहां पहुंचे और वाहन में आग लगा दी. इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.

 

कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर वाहन से उठ रही आग की लपटों पर पड़ी. सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई.

 

घटना की जानकारी मिलने पर कुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की है. प्रारंभिक जांच में शरारती तत्वों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है.

 

एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है. दिसंबर 2025 में श्याम भोक्ता के घर पर हुई गोलीबारी की घटना में उदय गंझू आरोपी था. उस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कुंदा थाना में कांड संख्या 42/2025 व 43/2025 दर्ज किए गए थे.
एसपी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को एकत्र किया गया है और मामले में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही