Search

 
 
 

Bihar News: SSC GD परीक्षा रद्द होने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, परीक्षा केंद्र पर हंगामा

मुजफ्फरपुर जिले में कर्मचारी चयन आयोग की सामान्य ड्यूटी (SSC GD) परीक्षा के दौरान हंगामा देखने को मिला. एग्जाम सेंटर पर दूसरी और तीसरी पाली (सेकेंड और थर्ड शिफ्ट) की परीक्षा को अचानक स्थगित कर दिया गया.
 

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले में कर्मचारी चयन आयोग की सामान्य ड्यूटी (SSC GD) परीक्षा के दौरान हंगामा देखने को मिला. एग्जाम सेंटर पर दूसरी और तीसरी पाली (सेकेंड और थर्ड शिफ्ट) की परीक्षा को अचानक स्थगित कर दिया गया. परीक्षा रद्द होने की खबर मिलते ही परीक्षा केंद्र पर मौजूद हजारों परीक्षार्थियों का आक्रोश फूट पड़ा.


शहर के ऑनलाइन एग्जाम सेंटर आदर्श परीक्षा केंद्र पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों ने अव्यवस्था और समय पर सही सूचना न मिलने को लेकर नारेबाजी किया. जिसके बाद पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया.


अभ्यर्थियों का कहना था कि वे महीनों से रात-दिन एक करके परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. सारी परेशानियों का सामना करते हुए वे समय पर केंद्र पहुंचे थे, लेकिन आखिरी समय पर उन्हें परीक्षा रद्द होने की सूचना दी गई. अभ्यर्थियों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि अंदर ही अंदर कुछ चुनिंदा छात्रों को अवैध रूप से मदद पहुंचाई जाती है. छात्रों ने पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.


परीक्षा केंद्र पर स्थिति को बिगड़ता देख केंद्र संरक्षकों ने स्थानीय थाने की पुलिस को सूचित किया. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया. प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित अभ्यर्थियों को समझाने और शांत कराने का काफी प्रयास किया. हालांकि, छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे. 


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और उपद्रव करने वालों पर नजर रखी जा रही है. मौके पर अधिकारी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं.


हैरानी की बात यह है कि केंद्र पर मचे हंगामे के बाद भी अब तक आयोग (SSC) या स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा रद्द करने को लेकर कोई आधिकारिक लिखित नोटिस या पुख्ता घोषणा जारी नहीं की गई है. अभ्यर्थी परेशान हैं कि आखिर परीक्षा क्यों रद्द हुई. छात्रों ने सरकार और आयोग से मांग की है कि पूरी परीक्षा में पारदर्शिता बरती जाए और रद्द की गई दोनों पालियों के लिए नई परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द की जाए, ताकि उनकी मेहनत और साल बर्बाद होने से बच सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही