Search

 
 
 

Bihar News: तेजस्वी ने मनाया 37वां जन्मदिन, बोले- अपराध मुक्त बिहार हमारा सपना

Patna: तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका सपना है कि बिहार विकसित राज्य बने. बिहार से बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और भ्रष्टाचार खत्म हो तथा राज्य अपराध मुक्त बने.उन्होंने कहा कि राज्य का खजाना खाली है. बिहार लगातार कर्ज पर चल रहा है. लोगों की आय कम और खर्च अधिक हो गया है.
 
तेजस्वी यादव का जन्मदिन

Patna: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को गर्मजोशी के साथ जन्मदिन मनाया. पार्टी कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. तेजस्वी यादव पटना स्थित प्रदेश राजद कार्यालय में पहुंचकर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई. 


इसे भी पढ़ें:


इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका सपना है कि बिहार विकसित राज्य बने. बिहार से बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और भ्रष्टाचार खत्म हो तथा राज्य अपराध मुक्त बने.उन्होंने कहा कि राज्य का खजाना खाली है. बिहार लगातार कर्ज पर चल रहा है. लोगों की आय कम और खर्च अधिक हो गया है. इससे आम जनता परेशान हैं.

 


राघोपुर और बिदुपुर पुल के उद्घाटन को लेकर तेजस्वी ने कहा कि इन पुलों के निर्माण की प्रक्रिया उनके कार्यकाल में शुरू हुई थी. काम उनकी सरकार के समय हुआ और अब उद्घाटन कोई और कर रहा है, इससे फर्क नहीं पड़ता. उन्हें खुशी है कि उनकी सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ काम पूरा हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही