Search

 
 
 

Bihar News: 21 नवंबर को वैशाली आएंगे पीएम मोदी, कई विकास योजनाओं की देंगे सौगात

Patna News: वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में पीएम बिहार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इससे राज्य में विकास से जुड़ी परियोजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है.
 
नरेंद्र मोदी, पीएम

Patna News: पीएम मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली का दौरान करने वाले हैं. इस दौरान वो वैशाली में कच्ची दरगाह-बुदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे. साथ ही औद्योगित गलियारे से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम का यह दौरा बिहार में एनडी सरकार के एक साल पूरे होने के अगले दिन होगा.

 

पीएम के बिहार दौरे की जानकारी जदयू प्रदेश कार्यालय में दी गई. यहां एनडीएम गठबंधन के घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हुई. बैठक के बाद गठबंधन के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें प्रधानमंत्री के बिहार दौरे की तैयारियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़ें:

वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में पीएम बिहार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इससे राज्य में विकास से जुड़ी परियोजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है.

 

वैशाली में 1243 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है. इस भूमि पर पार्क निर्माण की योजना है. पीएम के दौरे के दौरान बिहार के विकास से जुड़ी इन योजनाओं को भी प्रमुखता दी जाएगी.

 

बिहार में 20 नवंबर को नई सरकार के गठन का एक साल पूरा हो रहा है. इसके अगले ही दिन यानी 21 नवंबर को पीएम मोदी बिहार पहुंचेंगे. एनडीए नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का वैशाली दौरा ऐतिहासिक होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही