Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bihar News:  तेजस्वी ने सरकार को घेरा, बोले- बिहार में जाति देखकर हो रहे एनकाउंटर

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंगलवार को राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की एनडीए सरकार जाति देखकर एनकाउंटर करवा रही है.
Advertisement
Advertisement

Patna: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंगलवार को राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की एनडीए सरकार जाति देखकर एनकाउंटर करवा रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप करने वाले अपराधियों का एनकाउंटर कब होगा? आप दुष्कर्म करने वालों और दुष्कर्म पीड़िता की जाति देखो. महिलाओं को कब न्याय मिलेगा?


उन्होंने बीते एक महीने की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि नई सरकार बनने के बाद बिहार में अपराध तेजी से बढ़ गए हैं. रोजाना महिलाओं और बच्चियों का रेप और मर्डर हो रहा है. उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास गृह विभाग भी है, लेकिन बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल है.


तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जनता द्वारा चुने गए ‘इलेक्टिव चीफ मिनिस्टर’ को हटाकर ‘सिलेक्टिव चीफ मिनिस्टर’ बनाया गया है. कहा कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हालात बेहद खराब हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. अपराधियों में कोई बेखौफ नहीं है, बिना भय के घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. 


उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसा कोई दिन नहीं जब अपराध की घटना सामने नहीं आती हो. बिहार में ‘लॉ एंड ऑर्डर’ अब ‘क्रिमिनल डिसऑर्डर’ में बदल चुका है. सरकार सिर्फ दिखावे में लगी है. सरकार कानून-व्यवस्था सुधारने के बजाय सिर्फ रील बनाने और फोटोशूट कराने में लगी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही