Search

 
 
 

Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी के इकबाल हॉस्टल से 2 सुतली बम बरामद, मचा हड़कंप

पटना यूनिवर्सिटी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब यूनिवर्सिटी के इकबाल छात्रावास में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिंदा बम बरामद किया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया.
 

Patna : पटना यूनिवर्सिटी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब यूनिवर्सिटी के इकबाल छात्रावास में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिंदा बम बरामद किया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया.

 

इस दौरान यूनिवर्सिटी परिसर छात्रावास के कमरों की तलाशी ली गई. तभी एक खंडरनुमा भवन से प्लास्टिक में बांधकर छुपाकर रखे 2 जिंदा सुतली बम बरामद किए गए. यूनिवर्सिटी में बम के मिलने से आशंका जताई जा रही है कि यह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए रखा गया था.

 

घटना के बाद पूरे विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस को हाल के दिनों में छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प और तनाव की सूचनाएं लगातार आ रही थी. 

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि विश्वविद्यालय परिसर में बमबाजी की घटना हो सकती है. सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई और विश्वविद्यालय में छापेमारी शुरू की गई. बम निरोधक दस्ते ने बम को अपने कब्जे में लिया और निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की.

 


अचानक हुई इस कार्रवाई से छात्रावास परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और छात्रावास में रहने वाले छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है.  इसके बाद और कई होस्टलों की जांच की गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही