Search

 
 
 

Bihar Politics:  लालू के बेटे तेज प्रताप ने कहा- गीता पर कसम खाता हूं, RJD में नहीं जाऊंगा

बिहार की राजनीति में एक बार फिर लालू परिवार के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बड़ा बयान देकर चर्चा में आ गए हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह गीता पर कसम खाकर कहते हैं कि मरना कबूल करेंगे, लेकिन कभी आरजेडी में वापस नहीं जाएंगे.
 

Patna: बिहार की राजनीति में एक बार फिर लालू परिवार के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बड़ा बयान देकर चर्चा में आ गए हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह गीता पर कसम खाकर कहते हैं कि मरना कबूल करेंगे, लेकिन कभी आरजेडी में वापस नहीं जाएंगे. तेज प्रताप ने कहा कि उनके मरने पर सिर्फ JJD का ही कफन होगा.


उन्होंने स्वयं को महादेव का भक्त बताते हुए कहा कि वह झूठ नहीं बोलते हैं. तेज प्रताप ने साथ ही कहा कि परिवार और राजनीति दोनों जगह काफी कुछ सहना पड़ा है. उन्होंने इशारों-इशारों में कुछ लोगों को 'जयचंद्र' बताते हुए आरोप लगाया कि इसी कारण उन्हें परिवार से दूर किया गया.

 

राहुल और मोदी पर बोले तेज प्रताप


राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी में से कौन पसंद है के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 'फटफटिया चलाते हैं', लेकिन प्रधानमंत्री मोदी भी उन्हें पसंद हैं. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने विश्वास करके उन्हें कुर्सी दी थी, लेकिन वह बीच में ही छोड़कर चले गए. तेज प्रताप ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार की तबीयत अब ठीक नहीं रहती है.

भोजपुरी गीत पर जताई नाराजगी


तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि आज भोजपुरी में 'गंदगी' फैलाई जा रही है. उन्होंने भोजपुरी गायक पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का नाम लेते हुए कहा कि पहले के दौर में भिखारी ठाकुर का विदेसिया नाच परिवार और समाज को जोड़ने वाला होता था, लेकिन अब वह दौर बीत चुका है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही