Search

 
 
 

Bihar Politics: आनंद मोहन के बयान पर जदयू का पलटवार, नीतीश ना होते तो जेल से बाहर नहीं आ पाते

पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन के बयान पर सियासी घमासान जारी है. आनंद मोहन ने हाल ही में जनता दल (यूनाइटेड) को लेकर एक बयान दिया. उन्होंने कहा राजनीतिक हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज जदयू में थैली की राजनीति हो रही है.
 

Patna: पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन के बयान पर सियासी घमासान जारी है. आनंद मोहन ने हाल ही में जनता दल (यूनाइटेड) को लेकर एक बयान दिया. उन्होंने कहा राजनीतिक हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज जदयू में थैली की राजनीति हो रही है. नीतीश कुमार के मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है.


अब इसपर जदयू की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है. जदयू प्रवक्ता निहोरा यादव ने कहा कि आनंद मोहन पार्टी में नहीं हैं, उनका परिवार हैं. लेकिन यदि नीतीश कुमार नहीं होते तो आज शायद जेल से बाहर भी नहीं आते. आज जदयू को कमजोर करने की साजिश हो रही है. बता दें, आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद जदयू  से सांसद और बेटे चेतन आनंद जेडीयू से विधायक हैं.


जदयू के प्रवक्ता निहोरा यादव ने कहा कि आनंद मोहन पार्टी में नहीं हैं, उनके परिवार हैं लेकिन आनंद मोहन पार्टी में नहीं हैं. उन्होंने खुद कहा कि मैं जदयू में नहीं हूं. लेकिन यदि नीतीश कुमार नहीं होते तो आज शायद जेल से बाहर भी नहीं आते. आज जदयू को कमजोर करने की जो भी साजिश हो रही हो उनके माध्यम से तो अगर नीतीश कुमार नहीं होते तो जेल से बाहर भी नहीं आते.


जदयू प्रवक्ता ने कहा कि आनंद मोहन को थोड़ा सा उनका कृतज्ञ होना चाहिए. जदयू ने पत्नी लवली आनंद को सांसद बनाया, बेटे चेतन आनंद को एमएलए बनाया और उसके बाद कई उपेक्षाएं भी रख रहे हैं. वो पार्टी के नेताओं को और पार्टी को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. उनको पार्टी की आलोचना नहीं करनी चाहिए. पार्टी सबके विषय में सोचती है. 

 

प्रवक्ता निहोरा यादव ने कहा कि परिवार के दो-दो लोगों को पार्टी ने बना दिया, तो उस समय पार्टी अच्छी थी आज मंत्री नहीं बने तो खराब हो गई. ये सब राजनीति में नहीं चलता है. उनकी बातों को खारिज करते हैं.

 

वहीं, पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने आनंद मोहन ने कहा कि धन का कारोबार जनता दल यूनाइटेड में संभव नहीं है. यहीं जदयू की खासियत है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की जनता और अपने विरोधियों के मन में भी बसते हैं. अब तक जो भी विकास हुआ है उसकी कार्ययोजना बनाने का सारा क्रेडिट नीतीश कुमार को ही जाता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही