Search

 
 
 

Bihar News : दरभंगा में स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Darbhanga News : पुलिस ने पहली कार्रवाई एयरटेल टावर परिसर की. यहां तलाशी के दौरान 1.68 ग्राम स्मैक बरामद की गई. मामले में पुलिस ने दीपू कमती को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ कर स्मैक की खरीद और सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई गई.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Darbhanga News : नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही हैं. इसी कड़ी में बिरौल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से कुल 6.28 ग्राम स्मैक बरामद की है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

पुलिस ने पहली कार्रवाई एयरटेल टावर परिसर की. यहां तलाशी के दौरान 1.68 ग्राम स्मैक बरामद की गई. मामले में पुलिस ने दीपू कमती को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ कर स्मैक की खरीद और सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई गई.


दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने 4.6 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों से भी पुलिस ने नशीले पदार्थ की सप्लाई को लेकर पूछताछ की.


पूछताछ में सामने आया कि दोनों मामलों में स्मैक की सप्लाई का कनेक्शन सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र के बघवा निवासी निर्मल यादव से जुड़ा है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है. संभावित ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी जारी है.

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस बरामद स्मैक के स्रोत के साथ-साथ पूरे सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही