Search

 
 
 

Jharkhand Weather : आज से बदलेगा मौसम, 27 सितंबर तक बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट

Ranchi News : मौसम विभाग के अनुसार, 22 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य में 22 से 27 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मौसम विभाग के अनुसार, 22 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

 

23 सितंबर को बारिश का दायरा और बढ़ेगा. राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दिन 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट है.

 

24 सितंबर को दक्षिणी और मध्य झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, गुमला और खूंटी में इसका ज्यादा असर रहने की संभावना है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और लातेहार में भी भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है.

 

25 सितंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 26 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. 27 सितंबर को भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी.

 

बारिश के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में अगले कुछ दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. रांची में 22 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 23 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही