Search

Bihar News: वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे बिहार, CM ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

  • राष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

Gayaji : वियतनाम के राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम के महासचिव तो लाम तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को बिहार पहुंचे है. गया जी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया. इस दौरान बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन भी मौजूद रहे. 

 

इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच तो लाम एयरपोर्ट से सीधे बोधगया पहुंचे. महाबोधि मंदिर के समीप बीटीएमसी के पदाधिकारी बीटीएमसी के सचिव डॉक्टर महाश्वेता महारथी, सदस्य अरविंद सिंह, मुख पुजारी चलिंदा भंते ने उन्हें खादा देकर सम्मानित किया. इस दौरान पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला. इसके बाद राष्ट्रपति वियतनाम बौद्ध मॉनेस्ट्री भी पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. 

 

राष्ट्रपति तो लाम के आगमन को लेकर सुरक्ष के कड़े इंतजाम किए गए थे. इस दौरान सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर नजर आई. अपने तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति तो लाम बोधगया से वापस गया एयरपोर्ट लौटेंगे. जिसके बाद वह आज ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे. वह 5 से 7 मई तक भारत दौरे पर है. 

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 6 मई को सुबह 9 बजे राष्ट्रपति तो लाम का औपचारिक स्वागत राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा. इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे.

 

दिन में 11:30 बजे हैदराबाद हाउस में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक होगी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच कई समझौतों (MOU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. इसके अलावा भी उनके दिल्ली में कई अन्य कार्यक्रम निर्धारित हैं.

 

वियतनाम के राष्ट्रपति का यह दौरा न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. बल्कि इससे भारत और वियतनाम के बीच दोस्ती और सहयोग के रिश्ते भी और मजबूत होंगे. गया और बोधगया में उनका स्वागत और कार्यक्रम इस रिश्ते की गहराई को दर्शाता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//