Search

 
 
 

Patna News: लोक शिकायत निपटारे में लापरवाही, अधिकारियों पर 3.47 लाख का जुर्माना

पटना जिला प्रशासन ने लोक शिकायत मामलों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. 126 मामलों में गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों पर 3 लाख 47 हजार 800 रुपये का जुर्माना लगाया है.
 
  • पटना में लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई
  • 126 मामलों में गड़बड़ी मिलने पर लगाया 3 लाख 47 हजार 800 रुपये का जुर्माना
  • 25 अधिकारियों पर अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश

Lagatar Desk :  पटना जिला प्रशासन ने लोक शिकायत मामलों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. 126 मामलों में गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों पर 3 लाख 47 हजार 800 रुपये का जुर्माना लगाया है. 

 

साथ ही 25 अधिकारियों पर अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की है.

 

डीएम त्यागराजन एसएम ने लोक शिकायत और आरटीपीएस मामलों की समीक्षा बैठक में बताया कि अब तक करीब 2 लाख 92 हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूले जा चुके हैं. वहीं बाकी पैसे जल्द जमा करने के निर्देश दिए गए हैं.

 

उन्होंने साफ कहा कि समय पर पैसा जमा नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों के वेतन से कटौती की जाएगी. डीएम ने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश हुई है, उनकी जिम्मेदारी तय कर सख्त कदम उठाए जाएंगे. 

 

समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सिर्फ मामलों को बंद करना नहीं, बल्कि शिकायत करने वाले व्यक्ति की संतुष्टि भी जरूरी है.

 

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि अगर आरटीपीएस या लोक शिकायत मामलों में लापरवाही मिले, तो अपीलीय अधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी खुद सुनवाई करें और दोषी अधिकारियों पर नियम के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही