Search

 
 
 

Bihar News : बांका में निगरानी की कार्रवाई, BDO 75 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Banka News : बांका के फुल्लीडुमर प्रखंड के बीडीओ अमित कुमार सिंह के खिलाफ निगरानी विभाग में शिकायत की गई थी. शिकायतकर्ता ने बताया था कि बीडीओ पंचायत की विकास योजनाएं, जो 75 लाख की थी, उसमें 5 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे. कमीशन नहीं देने पर उनका काम नहीं किया गया.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Banka News : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है. आए दिन कोई न कोई अफसर रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किए जा रहे है. उसके बाद भी रिश्वत का ये खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है.

 

बिहार के कई जिलों के अधिकारी निगरानी के हत्थे चढ़ चुके है. ताजा मामला बिहार के बांका जिला का है, जहां निगरानी की टीम ने फुल्लीडुमर प्रखंड के बीडीओ को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. 


जानकारी के अनुसार, बांका के फुल्लीडुमर प्रखंड के बीडीओ अमित कुमार सिंह के खिलाफ निगरानी विभाग में शिकायत की गई थी. शिकायतकर्ता ने बताया था कि बीडीओ पंचायत की विकास योजनाएं, जो 75 लाख की थी, उसमें 5 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे. कमीशन नहीं देने पर उनका काम नहीं किया गया.

 

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी और आरोपों का सत्यापन कराया. सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाये जाने के बाद निगरानी टीम ने कार्रवाई की पूरी तैयारी की.

 

मंगलवार की सुबह निगरानी की टीम बांका पहुंची और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया. योजना के अनुसार बीडीओ को 75 हजार रुपये की रकम दी गई. जैसी ही उन्होंने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया.

 

बीडीओ के साथ साथ उनके मामा को भी गिरफ्तार किया गया है, जो भ्रष्टाचार में शामिल थे. दोनों को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है. 

 

इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. आम लोगों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही