Search

 
 
 

Bihar News : सासाराम में स्कॉर्पियो- ऑटो की टक्कर में महिला की मौत, पांच घायल

जिले के सासाराम में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. संझौली थाना क्षेत्र के न्यू एरिया के पास स्कॉर्पियो और ऑटो की जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
 

Rohtas  : जिले के सासाराम में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. संझौली थाना क्षेत्र के न्यू एरिया के पास स्कॉर्पियो और ऑटो की जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

शादी समारोह से लौट रहे थे सभी लोग


जानकारी के अनुसार, सभी लोग पटना में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. संझौली स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वे ऑटो से अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी.

 

हादसे में महिला की मौत


इस दुर्घटना में ऑटो सवार कलपातो देवी की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका संझौली के औराई गांव की रहने वाली थीं और उपदेश पासवान की पत्नी बताई जा रही हैं.उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

 

पांच घायल, वाराणसी रेफर


हादसे में मनोज कुमार राम, विजय पासवान, अमित पासवान, करण पासवान और उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को पहले सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया.

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी


घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही