Saaran News : बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है. ताजा मामला सारण के तरैया थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार देर रात अपराधियों ने महिला को गोली मारकर घायल कर दिया.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात नीलम देवी अपने घर के बरामदे में बैठी थी. तभी अचानक अपराधी पहुंचे और उन पर फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए.
आनन- फानन में घायल नीलम देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.
घटना की सूचना मिलते ही तरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है जिससे कुछ सुराग मिल सके. थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

