Search

 
 
 

बिहार : नीतीश कुमार राज्यपाल से मिले, पर इस्तीफा नहीं दिया, 19 नवंबर को देंगे

सूत्रों की मानें तो आगामी 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है, जिसमें  नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. नई सरकार बनने तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में पद संभालेंगे.
 
  • 20 नवंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण

Patna :  बिहार में नई सरकार के गठन की चर्चा के बीच सीएम नीतीश कुमार सोमवार को राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की. आधे घंटे की मुलाकात के दौरान सीएम ने राज्यपाल को जानकारी दी कि कैबिनेट की बैठक में 17वीं विधानसभा को 19 नवंबर को भंग करने का फैसला लिया गया है. इसी दिन वो अपना इस्तीफा सौंपेंगे और नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे. 

 

कैबिनेट की बैठक में तीन प्रस्ताव पास 

इससे पहले पुराना सचिवालय में नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक हुई, जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय चौधरी सहित कई वरिष्ठ मंत्री शामिल थे. नीतीश की अंतिम कैबिनेट बैठक में तीन प्रस्ताव पास किए गए. पहला वर्तमान 19 नवंबर से विधानसभा को भंग करने की अनुशंसा की गई. 

दूसरा वर्तमान सरकार के पूरे कार्यकाल में बिहार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सकारात्मक सहयोग दिया है, सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक पालन और क्रियान्वयन किया है. इसके लिए मुख्य सचिव सहित बिहार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा की सराहना की गई है.

तीसरा हाल ही में संपन्न चुनावों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने इतनी जबरदस्त सफलता हासिल की और प्रचंड बहुमत हासिल किया. मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और इस बात के लिए आभार व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में NDA अपनी सफलता के शिखर पर पहुंच गया है.

 

पार्टी नेताओं के साथ कर सकते हैं बैठक

राज्यपाल से मिलने के बाद नीतीश कुमार वापस पटना स्थित अपने आवास पहुंच गए. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार अपने पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर सकते हैं.  खबर यह भी है कि आगामी 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है, जिसमें नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. 

 

कल बैठक में बीजेपी चुनेगी विधायक दल का नेता

इधर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 21 नवंबर तक सरकार गठन का काम पूरा हो जाएगा. उन्होंने बताया कि कल (18 नवंबर) सुबह 10 बजे भाजपा के अटल सभागार में भाजपा विधायक दल की बैठक है, जिसमें भाजपा अपना नेता चुनेगी. इसके बाद एनडीए की बैठक होगी और फिर सरकार गठन का काम पूरा होगा. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही