Search

 
 
 

बिहार: मुजफ्फरपुर में STF की कार्रवाई में कुख्यात शराब माफिया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच STF ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. लंबे समय से आंख मिचौली खेलने वाला कुख्यात शराब माफिया राजा साह उर्फ राजा गुप्ता आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया. उसकी गिरफ्तारी ने सक्रिय शराब माफिया नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया है.
 

Patna: मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच STF ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. लंबे समय से आंख मिचौली खेलने वाला कुख्यात शराब माफिया राजा साह उर्फ राजा गुप्ता आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया. उसकी गिरफ्तारी ने सक्रिय शराब माफिया नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया है.

 

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस की विशेष कार्य बल (STF) को गुप्त सूचना मिली थी कि हथौड़ी थाना क्षेत्र का वांछित अपराधी राजा साह मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास है. सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए STF की टीम ने तुरंत रणनीति बनाई और 7-8 अप्रैल दरमियानी रात को इलाके में घेराबंदी की. 


टीम पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन में कदम बढ़ाई और जैसे ही राजा साह स्टेशन परिसर में नजर आया, पुलिस ने उसे दबोच लिया. गिरफ्तारी इतनी अचानक से हुई कि आरोपी को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

 

लंबे समय से चल रहा था फरार

पुलिस के मुताबिक, राजा साह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रह था. लेकिन इस बार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तार अपराधी हथौड़ी थाना क्षेत्र के बेरई गांव का निवासी बताया जा रहा है. उसके पिता का नाम राम बिनोद साह है.

 

अपराधिक इतिहास बड़ा

राजा साह का आपराधिक रिकॉर्ड बहुत पुराना है. उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न थानों में 16 से अधिक मामले दर्ज हैं. जिसमें शराब तस्करी से लेकर आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर आरोप भी हैं. वह शराब तस्करी मामले में लंबे समय से वांछित था. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन हर बार वह बच निकलता था.

 

तलाशी में बरामद सामान

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से कई अहम और संदिग्ध सामान बरामद हुई. उसके पास से 10 हजार कैश, 2 मोबाइल फोन, 3 अतिरिक्त सिम कार्ड, 2 क्रेडिट कार्ड, एक घड़ी और चांदी जैसी धातु की दो अंगूठियां शामिल हैं. पुलिस को संदेह है कि इन मोबाइल और सिम कार्ड का इस्तेमाल शराब नेटवर्क को संचालित करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था.

नेटवर्क का खुल सकता राज 

गिरफ्तारी के बाद STF ने राजा साह को संबंधित थाने को सौंप दिया है, जहां उससे गहन पूछताछ जारी है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं. लोगों का कहना है कि राजा साह की गिरफ्तारी से शराब तस्करी पर काफी हद तक लगाम लग सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही