Patna News: बिहार में परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राज्य में पंचायत चुनाव कराएं जाएंगे. यह कहना है पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का, उन्होंने परिसीमन की प्रक्रिया कब तक पूरी होगी और पंचायत चुनाव क्या होगी. इसपर कोई जानकारी नहीं दी.
इसे भी पढ़ें:
मंत्री दीपक प्रकाश ने बिहार में एनडीए के अंदर चल रही राजनीतिक गतिविधियों और उथल-पुथल की चर्चाओं पर भी पंचायती राज मंत्री ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ऐसी खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि इन बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार आराम से चल रही है और आगे भी आराम से चलेगी. उन्होंने एनडीए में किसी तरह की परेशानी होने की बात को खारिज किया.
पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानंत्री बिहार आ रहे हैं और उनके दौरे से राज्य को कई सौगातें मिलेंगी. विपक्ष के इस आरोप पर कि पीएम ने बिहार को अब तक कुछ नहीं दिया, उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि यह आरोप पूरी तरह से गलत है. पीएम ने बिहार को बहुत कुछ दिया है और डबल इंजन की सरकार राज्य में लगातार विकास कार्य कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

