Search

 
 
 

Bihar : नितिन गडकरी से मिले पप्पू यादव, सीमांचल के लिए 6 लेन एक्सप्रेसवे व ROB की मांग

Purnia : पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सीमांचल के विकास के लिए दिल्ली जाकर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने स्वीकृत के बावजूद अटकी परियोजना को लेकर नितिन गडकरी को ज्ञापन सौंपा. पप्पू यादव ने कहा कि अटकी परियोजना से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.
 

Purnia : पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सीमांचल के विकास के लिए दिल्ली जाकर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने स्वीकृत के बावजूद अटकी परियोजना को लेकर नितिन गडकरी को ज्ञापन सौंपा. पप्पू यादव ने कहा कि अटकी परियोजना से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

 

उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, बनमनखी सहित पूरे कोसी- सीमांचल क्षेत्र की लाखों आबादी को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी. शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों का सीधा संपर्क राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से स्थापित होगा. 

 

मुलाकात के बाद सांसद ने जानकारी दी कि राजमहल (झारखंड) से गंगा नदी पार कर कटिहार, प्राणपुर, डगरुआ और बायसी होते हुए बहादुरगंज तक प्रस्तावित 6 लेन एक्सप्रेस-वे को स्वीकृति मिल गई है.

 

यह एक्सप्रेस-वे आगे गोरखपुर- सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा, जिससे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के बीच आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को अभूतपूर्व गति मिलेगी. उन्होंने इसे सीमांचल के विकास के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि और ग्रामीण इलाके का विकास हो सकेगा.


सांसद पप्पू यादव ने इस एक्सप्रेसवे को सीमांचल के लिए बेहद खास बताया. पप्पू यादव की माने तो, इस परियोजना के तहत लगभग 1400 करोड़ रुपये की लागत से 177 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी. लगभग 25 सालों से यह परियोजना अटकी हुई है.


सांसद ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज का काम भी अटका हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके कारण जाम की समस्या बनी रहती है और दुर्घटना की संभावना भी रहती है. पप्पू यादव ने नितिन गडकरी से मुलाकात की तस्वीरों को फेसबुक पर शेयर किया और विश्वास जताया कि जल्द उनकी मांग पर पहल की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही