Search

 
 
 

बिहार पुलिस ESI भर्ती : इंटरव्यू 24 से 27 फरवरी तक, 14 से एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू की तारीखों की घोषणा कर दी है. आयोग के अनुसार, इंटरव्यू 24 से 27 फरवरी के बीच आयोजित किए जाएंगे.
 

Lagatar Desk :   बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू की तारीखों की घोषणा कर दी है.  आयोग के अनुसार, इंटरव्यू 24 से 27 फरवरी के बीच आयोजित किए जाएंगे.

 

जिन अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होना है, वे 14 फरवरी से अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं. 

 

फिजिकल टेस्ट में 193 में से 191 अभ्यर्थी हुए सफल

गौरतलब है कि भर्ती प्रक्रिया के तहत 9 फरवरी को पटना के बिहार वेटनरी कॉलेज खेल मैदान में फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में 193 अभ्यर्थियों शामिल हुए. 

 

पुरुष उम्मीदवारों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर पैदल चलने का लक्ष्य दिया गया था. जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दूरी तय करना अनिवार्य था.  

 

परिणाम के अनुसार, सभी महिला अभ्यर्थियों ने निर्धारित मानक पूरा कर लिया. हालांकि पुरुष वर्ग में 2 उम्मीदवार तय दूरी पूरी नहीं कर सके और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया. 

 

शारीरिक परीक्षा और मापदंड जांच के बाद कुल 191 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. फिलहाल इन उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जा रहा है.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू में केवल वही अभ्यर्थी बैठ सकेंगे, जो फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन दोनों चरणों में सफल होंगे. सफल उम्मीदवारों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी. 

 

एडमिट कार्ड और सर्टिफिकेट साथ लाना अनिवार्य

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें, ताकि किसी भी नए निर्देश या सूचना से अपडेट रह सकें.  इंटरव्यू के दिन एडमिट कार्ड और सभी आवश्यक प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) साथ लाना अनिवार्य होगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही