Patna News : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है. 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया गया है.
आयोग ने कहा है कि परीक्षा की नई तिथि की जानकारी अलग से जारी की जाएगी. अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि और अन्य संबंधित सूचनाओं के लिए BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in देखते रहने की सलाह दी गई है.
अफवाहों से बचने की अपील
आयोग ने अभ्यर्थियों से किसी भी माध्यम से फैल रही भ्रामक या अफवाह वाली खबरों पर ध्यान नहीं देने को कहा है. साथ ही अभ्यर्थियों को दलालों और संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है. ऐसे किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा गया है.

