Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा : 23 व 24 जून को रेलवे चलायेगी 13 स्पेशल ट्रेनें

Lagatar Desk :   बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. दानापुर रेल मंडल ने 23 और 24 जून को 13 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, ताकि अभ्यर्थी बिना परेशानी के परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें और परीक्षा के बाद अपने गंतव्य तक लौट सकें. 

 

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इन विशेष ट्रेनों का संचालन राज्य के कई प्रमुख स्टेशनों के बीच किया जाएगा. इनमें पटना, पाटलिपुत्र, दानापुर, बक्सर, बख्तियारपुर, राजगीर, नवादा, जमुई, किऊल, गया, सिवान, बेतिया, सासाराम और आरा शामिल हैं.

 

23 जून को कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. पाटलिपुत्र से सासाराम के लिए विशेष ट्रेन रात 8 बजे रवाना होगी. पटना जंक्शन से भभुआ रोड के लिए रात 8:50 बजे ट्रेन खुलेगी. जबकि पटना से बेतिया के लिए रात 9 बजे विशेष ट्रेन का संचालन होगा.

 

इसके अलावा पाटलिपुत्र से पटना के बीच रात 9:45 बजे और दानापुर से आरा के लिए रात 10 बजे स्पेशल ट्रेन चलेगी.  वहीं पटना जंक्शन से सिवान के लिए रात 11 बजे विशेष ट्रेन रवाना होगी.

 

24 जून को परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की वापसी के लिए भी रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है. इस दिन बख्तियारपुर-राजगीर, राजगीर-बख्तियारपुर, किऊल-गया, गया-किऊल, नवादा-जमुई, जमुई-पटना जंक्शन और बक्सर-दानापुर रूट पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही