Search

 
 
 

बिहार: SP ने एक साथ जिले के थाना प्रभारियों को बदला, तत्काल ज्वाइन का आदेश

पश्चिमी चंपारण  के बगहा पुलिस जिला एसपी ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए बड़ा फेरबदल किया है. पुलिस जिला SP रामानंद कौशल ने कई पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. सभी अधिकारियों से कहा गया है कि वे 24 घंटे के अंदर अपने नए पोस्टिंग को ज्वाइन करें.
 

West Champaran: पश्चिमी चंपारण  के बगहा (पुलिस जिला) एसपी ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए बड़ा फेरबदल किया है. पुलिस जिला SP रामानंद कौशल ने कई पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. सभी अधिकारियों से कहा गया है कि वे 24 घंटे के अंदर अपने नए पोस्टिंग को ज्वाइन करें.

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, इंस्पेक्टर संजय कुमार पाठक को बगहा अंचल से हटाकर डीएसपी कार्यालय में भेज दिया गया है. साथ ही उन्हें मद्यनिषेध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. साथ ही पटखौली थाना की निगरानी का जिम्मा दी गई है. वहीं, नीरज कुमार पासवान को रामनगर से तबादला कर बगहा अंचल का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है.

 

थाना स्तर पर भी तबादला

थाना स्तर पर भी कई फेरबदल किए गए हैं. मनोज कुमार को यातायात थाना से ट्रांसफर कर वाल्मीकिनगर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. पटखौली के थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह को साइबर थाना भेज दिया गया है. अनुज कुमार को साइबर थाना से हटाकर यातायात थाना प्रभारी जिम्मा सौंपा गया है. वहीं, योगेंद्र रवि दास को रामनगर का पर्यवेक्षक पदाधिकारी बनाया गया है.


सब-इंस्पेक्टर स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं. शुभम कुमार को नौरंगिया से हटाकर चौतरवा थाना का प्रभारी बनाया गया है. राज रोशन कुमार को सेमरा से नौरंगिया थाना की जिम्मेदारी दी गई है. उत्कल कांत को बगहा थाना से हटाकर पटखौली थाना अध्यक्ष बनाया गया है. राहुल कुमार को गोवरहिया थाना भेजा गया है.

 

महिला अधिकारियों का भी ट्रांसफर

महिला पुलिस अधिकारियों में भी कई बदलाव किए गए है. रश्मि कुमारी को सेमरा थाना का प्रभारी का जिम्मा दिया गया है. रूबी कुमारी को महिला थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है और पुष्पा कुमारी ट्विंकल को अभियोजन कोषांग में भेज दिया गया है. एसपी का कहना है कि यह फेरबदल खाली पदों को भरने, कामकाज बेहतर करने और पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए किया गया है. उन्होंने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी समय पर संभालने का निर्देश दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही