Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिन में फल बेचने के बहाने करते रेकी, रात को करते बाइक चोरी, पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह

बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो दिन में फल बेचने का काम करता था और रात को बाइक चोरी किया करता था. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, फल बेचने के बहाने इलाके का रेकी करते थे और सुनसान घर, क्षेत्र का पता लगाते थे.
Advertisement
Advertisement

Rohtas: बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो दिन में फल बेचने का काम करता था और रात को बाइक चोरी किया करता था. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, फल बेचने के बहाने इलाके का रेकी करते थे और सुनसान घर, क्षेत्र का पता लगाते थे. 

 

फल बेचन की आड़ में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे. फल इसलिए बेचते थे ताकि उस पर किसी को शक न हो. इस तरह गिरोह के सदस्य काफी समय से डेहरी और इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में सक्रिय थे. पुलिस के मुताबिक, गिरोह से चोरी के 10 बाइक बरामद हुए है. जिनमें 8 स्पलेंडर बाइक हैं.

 

लगातार बाइक चोरी की शिकायत पर पुलिस टीम चौकस होकर जांच में जुटी थी. इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के सरगना इरशाद राईन उर्फ शेरू को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गिरोह के 2 अन्य रंजीत भुइया और बिट्टू कुमार सदस्य को अरेस्ट किया. 


पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण सहित वाहनों की नकली चाबियां, बाइक का लॉक तोड़ने वाले औजार बरामद किए. जिसकी मदद से गिरोह आसानी से किसी भी बाइक को चंद मिनटों में चोरी कर लेते थे.

 

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि, गिरोह के सदस्य दिन में रेकी के बाद रात होते ही सुनसान इलाकों या घरों के बाहर खड़ी बाइकों को पलक झपकते ही चोरी कर फरार हो जाते थे. गिरोह चोरी के बाद बाइकों को दूसरे जिले व क्षेत्र में सस्ते दामों में बेचा करते थे. रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है. जल्द ही गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही