Search

 
 
 

मधेपुरा : अनियंत्रित होकर कार नदी में गिरी, 3 युवकों की मौत, एक लापता

जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शुक्रवार देर रात अरार घाट पुल पर एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता है.
 

Madhepura : जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शुक्रवार देर रात अरार घाट पुल पर एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता है.

 


मृतकों और लापता की पहचान

इस हादसे में जिन युवकों की मौत हुई है, उनकी पहचान -घनश्याम कुमार 28  स्टेशन चौक, वार्ड 23, मधेपुरा,अंकित कुमार 26 – मोकमा गांव, सहरसा वसंत कुमार 23- फोरसाहा, सौर बाजार क्षेत्र वहीं, लापता युवक की पहचान सागर कुमार जयपालपट्टी, वार्ड 15 के रूप में हुई है.

 

कैसे हुआ हादसा


पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ. चारों युवक ग्वालपारा के दीनाभद्री मेले से लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया.कार पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे नदी में गिर गई.

 

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.नदी से कार को बाहर निकाला गया, जिसमें से तीन युवकों के शव बरामद हुए. चौथे युवक की तलाश अब भी जारी है.


जारी है सर्च ऑपरेशन

पुलिस ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, ताकि लापता युवक का पता लगाया जा सके.

 

परिवारों में मातम

इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. चारों युवक आपस में घनिष्ठ दोस्त थे और साथ में मेला देखने गए थे. किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा.

 

जांच शुरू

स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही असली कारण सामने आएगा.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही