Patna: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के डमी प्रवेश-पत्र को लेकर सूचना जारी की है. STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थी 25 सितंबर 2026 की दोपहर से डमी प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. डमी प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की सुविधा 30 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी.
इसे भी पढ़ें:
अभ्यर्थी समिति की वेबसाइट https://stetregistration.cbtr.co.in पर जाकर अपना डमी प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. समिति ने अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर डमी प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की सलाह दी है.
यदि डमी प्रवेश-पत्र में किसी तरह की त्रुटि दिखाई देती है, तो अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर निर्धारित तिथि तक उसमें सुधार कर सकते हैं.
वहीं, यदि अभ्यर्थी आरक्षित श्रेणी में संशोधन करता है, तो संशोधित श्रेणी के लिए निर्धारित शुल्क की अंतर राशि, यदि देय है, तो उसे 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा. ऐसा नहीं करने पर श्रेणी में सुधार संबंधी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा. समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार से संबंधित दावे पर विचार नहीं किया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

