Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार STF की कार्रवाई: नवादा से PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, हथियार बरामद

बिहार एसटीएफ और नवादा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. नवादा के रजौली थाना क्षेत्र से PLFI के सक्रिय सदस्य अजीत यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. अजीत काफी समय से नक्सली गतिविधियों में शामिल था.
Advertisement
Advertisement

Navada : बिहार एसटीएफ और नवादा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. नवादा के रजौली थाना क्षेत्र से PLFI के सक्रिय सदस्य अजीत यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. अजीत काफी समय से नक्सली गतिविधियों में शामिल था. 

 

STF को गुप्त सूचना मिली थी कि अजीत रजौली थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है. पुलिस और एसटीएफ ने जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. अजीत की निशानदेही पर प्रतिबंधित 1 एके-47,  21 कारतूस, 2 मैगजीन, प्वाइंट 315 बोर के 2 रायफल एवं इस बोर के 10 कारतूस, 3 एम्यूनिशन पॉउच और सेना की 3 सेट वर्दी बरामद की गई.
 

अजीत यादव मूल रूप से नवादा जिला के रजौली थाना क्षेत्र के दिलवा गांव का रहने वाला है. अजीत यादव लेवी, रंगदारी, हत्या समेत कई आपराधिक घटनाओं में शामिल था. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने यह सारे हथियार कहां से लाए. उसके साथी कहां-कहां छिपे हुए है. इस बारे में पूछताछ की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही