Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार: संपत्ति के लालच में बेटा बना हैवान, मां पर चलाई गोली, किया लहूलुहान

पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के गोनेपुरा गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. जहां एक बेटे ने संपत्ति के लालच में अपनी ही मां को गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
Advertisement
Advertisement

Patna: पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के गोनेपुरा गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. जहां एक बेटे ने संपत्ति के लालच में अपनी ही मां को गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक, गोनेपुरा गांव में अवधकिशोर अपनी पत्नी अनुसुई देवी और बेटे चंदन कुमार के साथ रहते हैं. बेटा चंदन कुमार पिछले कई दिनों से अपने माता-पिता पर घर और जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रहा था. जिससे घर में अक्सर विवाद भी होता था. परिजनों के अनुसार, बीते दिन चंदन कुमार शाम को माता-पिता के पास पहुंचा और संपत्ति अपने नाम करने की मांग की. जिसके बाद घर के अंदर काफी देर तक तीखी बहस होती रही.


मां अनुसुई देवी ने बेटे की मांग मानने से इंकार कर दिया और बोली कि उनके और उनके पति के रहते संपत्ति किसी के नाम नहीं की जाएगी. जिस पर चंदन कुमार गुस्से से बेकाबू हो गया और उसने अपनी मां पर गोली चला दी. गोली लगते ही अनुसुई देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है.

 

घटना के बाद से आरोपी बेटा मौके से फरार है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में शुरू कर दी. पुलिस ने पीड़िता के पति अवधकिशोर के बयान के आधार पर आरोपी बेटे चंदन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि चंदन कुमार की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी और शादी के बाद से ही परिवार में संपत्ति को लेकर तनाव बना हुआ था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही