Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, पूरे परिसर की सघन जांच शुरू

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. विधानसभा परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी. विधानसभा की आधिकारिक अकाउंट पर एक मेल आया था.
Advertisement
Advertisement

Patna: बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. विधानसभा परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी. विधानसभा की आधिकारिक अकाउंट पर एक मेल आया था. धमकी की पुष्टि पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने की है. उन्होंने कहा कि मेल की जांच की जा रही है और मामले की जांच जारी है.

 

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए सचिवालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की. मामले की जानकारी मिलते ही विधानसभा परिसर में डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता की टीम जांच कर रही है. सुरक्षा बल मेटल डिटेक्टर और बम खोजने वाले विशेष उपकरण से चप्पे चप्पे पर जांच कर रहे है. पुलिस और जांच एजेंसी ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं.

 


जानकारी के मुताबिक, इससे पहले महाराष्ट्र विधान भवन और मुंबई के अन्य प्रमुख स्थानों पर ‘मिसाइल और बम हमलों' की धमकी वाले एक ईमेल के बाद गुरुवार को सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया था. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा परिसर में व्यापक जांच की. हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं निकला.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही