Search

 
 
 

झारखंड के रांची में बिहार STF की कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी गिरोह के सरगना की पत्नी अशोकनगर से गिरफ्तार

Ranchi : दुबई से संचालित हो रहे 88 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह के खिलाफ बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. संयुक्त टीम ने बुधवार को देश के छह शहरों में एक साथ छापेमारी की. इस दौरान झारखंड की राजधानी रांची के पॉश इलाके अशोकनगर से गिरोह के कथित सरगना संदीप कुमार गुप्ता की पत्नी लवली प्रिया को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा अन्य तीन लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है. जबकि 37 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
 
अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टेबाजी
  • बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • देश के छह शहरों में एक साथ हुई छापेमारी
  • चार गिरफ्तार, 37 संदिग्धों से पूछताछ
  • दुबई से चल रहा था 88 करोड़ की ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल

Ranchi :  राजधानी रांची के पॉश इलाके अशोकनगर से ऑनलाइन सट्टेबाजी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह के कथित सरगना संदीप कुमार गुप्ता की पत्नी लवली प्रिया को गिरफ्तार किया गया है. दुबई से संचालित इस गिरोह पर करीब 88 करोड़ रुपये की ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल चलाने का आरोप है. बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई की है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

पुलिस जांच के मुताबिक, गिरोह का नेटवर्क दुबई से संचालित होता है और ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बाली एक्सचेंज समेत कई वेबसाइटों का इस्तेमाल किया जाता है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को जोड़कर ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार कर रहा था. 

 

पुलिस ने तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के नेटवर्क का पता लगाया और बुधवार को  रांची, पटना, कोलकाता, दिल्ली, गाजियाबाद और प्रयागराज में एक साथ छापेमारी की.  इसी दौरान रांची के अशोकनगर से कथित सरगना संदीप कुमार गुप्ता की पत्नी को गिरफ्तार किया गया.

 

इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. जबकि 37 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका, सट्टेबाजी के जरिए जुटाई गई रकम और दुबई से संचालित नेटवर्क की पड़ताल कर रही है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरे कारोबार में किन-किन लोगों की संलिप्तता थी और पैसों का लेन-देन किन माध्यमों से किया जा रहा था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही