Search

 
 
 

Bihar : TRE 4 नोटिफिकेशन समेत कई मांगों को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन

Patna : झारखंड के बाद बिहार में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज हो गया है. पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में जुटे छात्रों ने सत्याग्रह शुरू किया. छात्र काफी समय से TRE 4 नोटिफिकेशन समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है. उन्होंने सरकार को 3 दिन का समय दिया है. मांगे पूरी नहीं होने पर छात्र 21 अगस्त से अनशन शुरू करेंगे.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Patna : दिल्ली-झारखंड के बाद बिहार में भी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज हो गया है. पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में जुटे छात्रों ने सत्याग्रह शुरू किया. छात्र काफी समय से TRE 4 नोटिफिकेशन समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है. उन्होंने सरकार को 3 दिन का समय दिया है. मांगे पूरी नहीं होने पर छात्र 21 अगस्त से अनशन शुरू करेंगे. 

 

बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि पटना सहित बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद छात्र-छात्राएं गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे रहे है. उन्होंने अभ्यर्थियों से बाहर निकलकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि आंदोलन में छात्रों की संख्या सरकार तक उनकी मांग की गंभीरता पहुंचाने का माध्यम बनेगी. 

 

धरना स्थल पर छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है. छात्रों BSSC, दरोगा भर्ती और परीक्षा पारदर्शिता जैसे कई मुद्दे उठाए. अब सबकी नजरें सरकार के फैसले पर टिकी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही