Search

 
 
 

Bihar : मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, JCB में तोड़फोड़, कई राहगीर घायल

Lagatar Desk :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज बाजार में अवैध कब्जा हटाने गई प्रशासन की टीम को भारी विरोध और हिंसा का सामना करना पड़ा. अभियान के दौरान कुछ उपद्रवियों ने छत से टीम पर ईंट-पत्थर बरसाए और जेसीबी में तोड़फोड़ की. घटना में कई राहगीर चोटिल हुए हैं. वहीं अधिकारियों ने भागकर अपनी जान बचाई. पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
 
प्रशासनिक टीम पर पथराव
  • बाल-बाल बचे अधिकारी

Lagatar Desk :  बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां साहेबगंज बाजार में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर पथराव किया गया. उपद्रवियों और स्थानीय दुकानदारों ने सरकारी बुलडोजर (JCB) में भी जमकर तोड़फोड़ की. अचानक छत से ईंट-पत्थर बरसाए जाने पर रास्ते से गुजर रहे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मो. फिरोज बाल-बाल बच गए. घटना के बाद पूरे बाजार में भगदड़ मच गई. 

 

इसे भी पढ़ें

एक सप्ताह पहले ही दी गई थी चेतावनी

जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन और साहेबगंज नगर परिषद की ओर से शहर को जाम और अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसको लेकर दुकानदारों को एक सप्ताह पहले ही नोटिस देकर सड़क और नालों से अपना कब्जा हटाने को कहा गया था.

 

केशव चौक पहुंचते ही छत से बरसे पत्थर

इसी को लेकर प्रशासन नवल किशोर चौक से अतिक्रमण हटाने पहुंची. प्रशासन की टीम ने नवल किशोर चौक से लेकर ब्रजनंदन चौक, बस स्टैंड, गांधी चौक, गोला रोड, अस्पताल रोड, ब्लॉक गेट और इंद्रदेव चौक तक अवैध निर्माण को हटाया. इसके बाद टीम जैसे ही केशव चौक के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची, विपणन केंद्र की छत से कुछ उपद्रवियों ने अचानक पत्थराव शुरू कर दिया.

 

उपद्रवियों की पहचान की जा रही है : मो. फिरोज

अचानक हुए इस हमले से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई. हंगामे और पथराव की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. लेकिन पुलिस को देख उपद्रवी फरार हो गए. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मो. फिरोज ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने और पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है. साहेबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही